Wednesday, April 3, 2013

देखन में छोटन लगे !


आज बहुत दिनों के बाद फुर्सत से बालाजी हेयर कटिंग सैलून वाले ने मेरी हजामत बनायीं. लोकल बॉडी टैक्स लगने के चलते पूना की सभी दुकानें बंद थीं. मेरे पूछने पर उसने बताया कि उसे भी दो लोग बंद करने को कह गए हैं. उसने बताया कि यहाँ भाऊ लोगों का तो डर नहीं है पर तरीके-तरीके से हाथ उमेठा जाता है. साल में 15-20 हज़ार चंदे में ही निकल जाते हैं. उसने यह भी बताया कि महीने में सब दे-लेकर 25-30 हज़ार की आमदनी हो जाती है. इतना तो यहाँ के एम०बी०ए० पास ई-क्लर्क का टेक-होम वेतन भी नही होगा.
मैं थोड़ा भी आश्चर्यचकित नहीं था. अभी कुछ दिन पहले में चेम्बूर से लोकल पकड़ने के पहले चाय पीने स्टाल पर गया. वहाँ एक बैसाखी वाले भिखारी ने काउंटर पर अपनी झोली उड़ेल रखी थी. करीब 3-4 किलो रेजगारी थी जिसमें पांच का सिक्का कम से कम 200 के आस-पास रहा होगा. चाय वाले ने बताया कि उस भिखारी की एक दिन की कमाई 5000 रुपये है. महीने का 1.5 लाख तो IIM वालों को ही मिलता है.
बहुत पहले मैं यह सब सुनकर भौचक रह जाता था , अब नहीं. जब 2000 में में पहली बार पूना आया था तब यहाँ लोग सड़क या पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीना बंद कर चुके थे. मुझे भी जब सिगरेट पीना होता तो सड़क के स्टाल पर ही खड़े होकर पी लेता था.
सामने सड़क के पार, एक बहुमंजिला अपार्टमेंट बन रहा था. यकीनन , 10 करोड से ऊपर का प्रोजेक्ट लग रहा था. मैं हरदम उसे ललचाई दृष्टि से देखता था. काश, इसमें मेरी बेटी एक फ्लैट ले लेती. मैंने चौरसिया पान-सिगरेट बेचने वाले से वहाँ फ्लैट की कीमत जाननी चाही. उसने बताया कि यहाँ 2BHK की कीमत 10-15 लाख के आसपास है. जो सड़क और बाजार के आसपास हैं उनकी कीमत ज्यादा है. उसने मुझे कहा कि अगर फ्लैट लेना हो तो वह मेरी मदद कर सकता है. मैंने उसे बताया कि अगर मुझे फ्लैट लेना होगा तो उस सामने वाले बनते हुए में ही लेना चाहूँगा. उसने कहा कि तब तो आपका काम और आसान हो गया वह बनता एपार्टमेंट मेरा ही है.

Saturday, March 30, 2013

आप या हम


लगभग तीस वर्ष बाद इस बार पटना आने पर गंगा नदी देखने की इच्छा हुई. गंगा गन्दगी से घबरा कर किनारे से बहुत दूर चली गयी थी. मैं विषाद से भरा पश्चिम में दीघा घाट से बढ़ते-बढ़ते महेन्द्रू घाट तक चला आया जहां कभी चौबीसों घंटे स्टीमर और नाव से गंगा पार जाने वालों की बहार दिखती थी. मैं भौंचक सा अपने सामने सौ फीट चौड़े गंदे नाले को बहता देख रहा था. दूर एक बालू के टापू के पार नदी बहती दिख रही थी. तभी एक मल्लाह पीछे से गंगा में नहाने की बात कहने लगा. मैंने कहा कि आपलोगों ने गंगा को इतना गंदा कर दिया है कि क्या कोई नहायेगा.
मुस्कुराते हुए उस अनपढ़ गंवार से दिखने वाले मल्लाह ने कह दिया कि कम से कम आपलोग तो नहीं कहिये बल्कि हमलोग कहिये. पलक झपकते गंवार और अनपढ़ की परिभाषा बदल गयी !
मैं जो गन्दगी देख कर लौटा जा रहा था शर्मसार हो गया और बिना कोई मोल-तोल किये उसकी नांव पर बालू के टापू के पार जाने को तैयार हो गया. नांव पर सवार होने में मेरी श्रीमती को कठिनाई हो रही थी. तभी उसने दूसरा प्रक्षेपास्त्र फेंका. उसने कहा बेटा मान कर हाथ पकड़ लीजिए. उस मल्लाह का नाम महेश यादव था.

उस पार नहाने लायक स्वच्छ पानी बह रहा था. महेश ने श्रीमती के लिए गंगा स्नान का सुरक्षित इंतज़ाम कर दिया. मुझे ठन्डे पानी से बचना था पर उसने मेरा एक भी क्षण जाया नहीं होने दिया. वहीँ बालू के पाट में उसने प्राणायाम और योग के कुछ कठिन आसन दिखलाये. लौटते समय उसने मुझे नांव की पुरानी कील दी और बिना आग में तपाये अंगूठी बनाकर पहनने की सलाह दी.
उसकी दिलचस्प क्रियाकलाप, बातें और शेर मैंने यू-ट्यूब में डालने के लिए कैमरे में कैद कर ली. सड़क पर आकर मैंने एक रिक्शेवाले से राजेंद्र नगर ले जाने का भाड़ा पूछा. बढ़ी हुई दाढ़ी वाला पचपन वर्ष  जैसा दिखने वाला कोई पैंतीस वर्ष की उम्र वाले रिक्शेवाले ने कहा कि ऐसे तो भाड़ा तीस रुपये है पर कुछ मेहरबान चालीस रुपये भी दे देते हैं. रास्ते भर उसने फैले हुए भ्रष्टाचार पर अपनी पैनी प्रतिक्रिया सुनाई और उसका अंत करते हुए भरी हुई बीच सड़क में मुझसे पूछा कि क्या मुझे उस भीड़ में कोई भी ईमानदार नजर आ रहा है.
ज्यादातर मुझे मेरे जैसे ही लोग दिख रहे थे. मैंने इतनी जल्दीबाजी में बिना किसी के बारे में जाने कुछ कहने में अपनी असमर्थता दिखाई. रिक्शेवाले ने असमंजस से दूर किया. उसने कहा, “ हम देखिये ! ” सत्य में रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले से ज्यादा ईमानदारी का काम क्या हो सकता है.
राजेन्द्र नगर अब राजधानी पटना का एक समृद्ध इलाका हो गया था. गगनचुम्बी इमारतें, इम्पोर्टेड कार की होड़ उसका बदलता हस्ताक्षर था. पर गन्दगी, पानी की किल्लत और बेतहाशा पेड़ों को काटकर हाथ आई बेतहाशा गर्मी अच्छी कालिख पोत रही थी काले धन की वैभवता पर. हमलोगों की एक अहम् कमजोरी है. हमलोग सदैव अपने को ईमानदार मानकर दूसरों को सैधांतिक/सापेक्षिक ईमानदारी की कसौटी पर कसते रहते है चाहे वह मनमोहन हो या अन्ना या फिर पड़ोस का मुरारी लाल ! 
इस पाटलिपुत्र में कुछ तो दम जरूर है जिसने बुद्ध, महावीर, गुरु गोविन्द, अशोक, चंद्रगुप्त, राजेंद्र प्रसाद,
लालू, नटवर लाल, भिखारी ठाकुर, महेश यादव और माजिद रिक्शेवाले को एक उपजाऊ मानसिक धरती दी. और न जाने कितने मुरारी लाल गुमनामी में खो गए उनमें दो की तो मुझे याद है, पहला रामानुग्रह नारायण सिंह और दूसरा वशिष्ठ नारायण सिंह.


Friday, March 29, 2013

कर्मण्येवाधिकारस्ते…


कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥२-४७॥


Your right is only to perform your duty, but never to its results (fruits). Let not the results be your motive, nor you be indolent. 

Lesson: Perform your duty with a mind free from the anxieties of fruits of action. Neither you be indolent nor consider yourself as the cause ( agent) of results.
तेरा कर्म करने में ही अधिकार है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो। ॥४७॥
जब से मैंने होश संभाला है, गीता का यह उपदेश किसी न किसी से सुनने को मिलता रहा है. मुझे इसका अर्थ व् भाव भी समझाने का प्रयत्न भी होता रहा. जहां भी इस का अर्थ और इस उपदेश को अमल में लाने का तरीका समझाया जाता, मैं बड़े मनन के साथ उसे समझने का प्रयत्न करता. जो भी किताब मिली उसे पढ़ा. आज तक न मैं इसे ठीक से समझ पाया और न मुझे ऐसे लोग मिले जो इसका अनुसरण करते हों. मेरे युग में इस श्लोक को आत्मसात करने वाले दो-तीन कर्मयोगी दिखे- विवेकानंद, गाँधी और टेरेसा. पर क्या इन महान विभूतियों को फल की आशा नहीं थी ? अगर सत्य में नहीं थी तो जो फल इन्हें मिला वह अभूतपूर्व था.
ऐसा नही कि मैंने इस उपदेश पर अमल करने का प्रयत्न नहीं किया. किसी साथी को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होती और मेरे बस का होता जो मैं अवश्य करता.
जब मैं दस वर्ष का था तो मैंने बड़े मनोयोग से लट्टू खरीदने के लिए २० पैसे इकट्ठे किये थे. स्कूल से लौटते वक्त मेरे दोस्त के पेट में जोरो का दर्द उठा. मैंने उन पैसों से उसे रिक्शे में बिठाकर घर पहुंचाया. ये तो शुरुआत थी. बाद में यह भाव तरह-तरह से प्रगट होने लगा. बीमार साथियों की हर संभव मदद करना, किसी के मांगने पर उधार पैसा दे देना और कभी भी उसकी ताकीद नहीं करना, मिल-बाँट कर खाना या कभी खुद भूखे रहकर किसी को खिलाना और विशेषकर मृतकों की अंत्येष्टि में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना इत्यादि. पर सदैव यह भावना मन में अवश्य आती कि इन सबों का फल मुझे मिलेगा.
बहुत बाद में मुझे इस उपदेश को अमल में लाने का एक रास्ता नजर आया. मैं एक दोपहिये स्कूटर से आना-जाना करता था. जब भी मुझे कोई दीखता तो उसको मैं लिफ्ट अवश्य देता. इसे बाद में, मैंने थोडा और परिष्कृत कर दिया. जब कभी भी कोई अनजान दीखता तो मैं उसे अपने स्कूटर से उसे उसके गंतव्य तक पहुंचा देता चाहे इसके लिए मुझे एक-दो मील रास्ते से अलग ही क्यों न जाना पड़े. ऐसा लगता था कि मैं उस श्लोक को कुछ-कुछ समझने लगा था. आज जब मैं पैसठ वर्ष का हो गया हूँ जो अंत की एक शुरुआत है तब गीता के उपदेश का भाव कुछ ज्यादा समझ में आ रहा है जो शायद अभी  भी सत्य से काफी परे हो. मुझे अपने जीवनकाल का दो-तीन वाकया याद आया रहा है जो शायद आपके भी काम आ सके.
मेरी राव से दोस्ती नौकरी में आने के चंद दिनों बाद ही हो गयी थी. मैं बहुत ही खुशकिस्मत था कि मुझे एक ऐसा दोस्त मिला जो बहुत मायनों में मुझसे कहीं बेहतर था. राव सबों की मदद करने में सदैव तत्पर रहता था. अपना भोजन बाँट कर खाना, बीमार पड़ने पर सेवा करना और हमेशा हँसते रहना उसकी आदत थी. उसने मुझे आगे पढने में, मेरी बहनों की शादी में और बहुत सारे कार्यों में हमेशा मदद की. उसके एवज में मैं उसके लिए बहुत कम कर पाता. बहुत बाद में मुझे एक मौक़ा मिला. उसे कम्पनी की तरफ से रहने को घर नहीं मिला था. वह भी इसलिए की वह तिकडमबाज नहीं था. वह अत्यंत परेशानी में था क्योंकि मकान-मालिक ने घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था और उसकी श्रीमती को बच्चा होने वाला था. मैंने दिन-रात एक करके उसे उसकी पसंद का घर आवंटित करवाया.
एक बार मैं अपने कार्यस्थल जाने के लिए जैसे ही स्कूटर से हाईवे पर आया, एक तीस वर्ष के युवक को सड़क के किनारे ब्रीफकेस के साथ परेशान सा खडा देखा. मैंने स्कूटर रोक कर उसे बिठा लिया और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया. यह आवश्यक था. उसका मेरी कम्पनी में ही इंटरव्यू था और उसे समय पर पहुँचना था.
ऐसे ही एक बार जब मैं हाई वे पर आया तो एक हमउम्र अनजान को स्कूटर ठीक करता पाया. मैं भी उसकी मदद में जुट गया. करीब आधे घंटे मशक्कत के बाद पता चला की उसकी गाडी में पेट्रोल ही नहीं था. मैं अपने स्कूटर की डिकी में एक ट्यूब रखता था जिससे मैंने उसके स्कूटर में आधा लीटर पेट्रोल डाल दिया.
कोई तीस साल बाद मुझे श्वांस सम्बन्धी बीमारी ने परेशान करना शुरू किया. कई डॉक्टरों को दिखाया. अंत में किसी के कहने पर मैं मशहूर कार्डियोलोजिस्ट डा० भट्टाचार्य के पास गया. वे मेरी कंपनी के अस्पताल से रिटायर हुए थे. चूँकि मैं कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ा था इसलिए नौकरी के दरम्यान अस्पताल जाने की नौबत नहीं आई थी और इन डाक्टर से वास्ता नहीं पड़ा था. पहले ही दिन डा० ने लम्बी लाइन तोड़कर मुझे अन्दर बुला लिया. मैं भौचक था. मैंने पूछा भी कि बिना जान-पहचान के उन्होंने मेरी इतनी इज्जत-अफजाई क्यों की. उन्होंने बताया की वे मुझे बहुत अच्छी तरह जानते थे. उस दिन उन्हें अगर स्कूटर से अस्पताल जाने में थोड़ी और देर होती तो किसी की जान जा सकती थी.
इसी तरह, जब मैं रिटायर हुआ तो सबसे बड़ी परेशानी यह थी की कंपनी के मकान का जल्दी से जल्दी हैण्ड ओवर कैसे किया जाये. कुछ नहीं तो दस-बारह दिन की दौड़-धूप आम बात थी साथ में छोटी-छोटी बातों पर पेनल्टी. मेरे साथ भी किरानी बाबू ने ऐसी ही शुरुआत की. मैं खींज कर उसके चीफ से मिलने पंहुंचा. मैं जैसे ही उसके कमरे में दाखिल हुआ, वह एस्टेट ऑफिसर कुर्सी से उठ खड़ा हुआ. वह वही शख्स था जिसे मैंने समय पर इंटरव्यू के लिए पहुंचाया था.
उस दिन राव को मकान आवंटन का आर्डर दिलवाकर जून की दोपहरी में जैसे ही घर लौटा, मेरे ताले लगे दरवाजे पर एक सरकारी लिफाफा खोंसा हुआ था. मेरी श्रीमती बच्चों के साथ मायके गयी हुई थी. लिफाफा खोला तो पाया की मुझे सरकार ने शहर के सबसे अच्छे इलाके में आठ डेसीमल जमीन लाटरी से आवंटित किया था. 

Wednesday, March 27, 2013

संस्कार


कल शाम मैंने अपने दोमंजिले टैरेस से नीचे देखा. कोई सभ्रांत परिवार कुछ ब्राह्मण पंडितों को विदा कर रहे थे. लगता था कोई विशेष पूजा हुई थी क्योंकि पंडितों की संख्या पांच थी जिसमे एक सात-आठ वर्ष का बालक भी था. आनंद तो तब आया जब परिवार के बड़े-बूढों ने सबके साथ उस बालक को भी पैर छूकर विदाई दी.
मैं हमेशा की तरह कैम्पस के अंदर बने पार्क में टहलने आ गया. वहाँ वह् बालक पंडित भी पार्क में बने प्ले-स्टेशन में खेल रहा था. उसकी मुझसे नजर मिली. उसने कहा कि वह बगल के मंदिर में रहता है और उसे यह पार्क बहुत अच्छा लगा. उसने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि अब वह हर रोज इसी पार्क में खेलने आएगा. करीब आधे घंटे खेलने के बाद वह चला गया.
आज शाम को मैं पार्क में टहलने के बाद बेंच पर बैठा था. वह बालक पंडित नहीं दिखाई पड़ा. तभी मेरी श्रीमती भी आ गयी. वह कुछ दुखी लग रही थी.पूछने पर उसने बताया कि एक बच्चे को वाचमैन ने पार्क में खेलने से इसलिए रोक दिया कि वह इस एपार्टमेंट में नहीं रहता था.
शायद कुछ भी गलत नहीं हुआ था. पर उस लड़के के प्रारब्द्ध की दीवाल पर एक और ईंट जोड़ दी गयी थी. मै सोच रहा था कि वह लड़का भी एक दिन अपनी सोच के अनुसार इस समाज के साथ व्यवहार करेगा. 

Friday, January 18, 2013

Old Is Gold: Make Yourself Useful


After I drifted  into the other side of age, I have added a compulsory morning walk to my daily schedule. It provides me with much needed fresh air, exercise and some sun. It also lays before me some glimpses that I had never encountered before.  Every morning, I see a different Sun rising in an equally magnificent horizon. I hear enchanting voices of birds. The flowers feel better in exhaling various shades of fragrances.  I see persons  older and frailer than me enjoying their health walk and discussing whatnots.
One morning, on my way back, I found two elderly persons exchanging notes. One was asking the other about his stay and experience in the States. The other elderly seemed to have returned back to his native place after months.  The reply appalled me. The gentleman was complaining that he had been treated as a servant by his son and daughter in law. He said that he was forced to look after the laundry. He had to babysit which included nappy change. He was persuaded to undertake routine errands to the local market. The sad narration went on until it faded due to lengthening distance between us.  
The first thought that came to my mind was that the whining old man did not love anybody but himself. He was one of the same kind as myself; a common man. He must have led a life similar to me. He must have good and bad experience of life in equal measure.
Right from when we were born, we are either compromising or surrendering to the state of affairs. The universal law is that no one can move on a frictionless surface. Atmospheric air pressure from all the sides is necessary to keep one erect. The universe has originated from imperfection. The synonym of perfection might be the God divine himself.
First ten years, we are at the mercy of our parents and guardians who generally take good care. After that it is either the teachers or the bullying lad in the neighborhood. Thereafter, we become servants of the employer always adhering to the principle that the boss is always right. We shall ever remain  a servant of the nature as it controls everything including the air that we breathe.
We take care and bring up our children to the best of our ability. Children are our showcase. Remember how we coax our tiny tots to sing nursery rhymes before the guests. We never blinked when it came to nappy changing etc.
It is a fact that persons feel at a loss when they are relieved from routine gainful employment. It is a fact that aged persons need their near and dear to tend them when such need arises. It is true that there is a generation gap. It is also a truth that nobody stops such an old man to remain a useful person.
If nappy change distresses a grandparent then he must wait for the day when their children or an entirely unknown nurse in the intensive care unit would do the same for him.
I remember that most of the time my teenage children neglected home made food and went for fast food at the corner. Now, should not we be pleased to find that they tend to like food prepared by their parents after they come tired from their work place like sailors from a high sea.
An old man is left with a bundle of newspapers  and an idiot box for the entire day after the young ones leave for their routine schedule. Would it not be great and refreshing to take care of the laundry caressingly? If you are lucky then there could be flower pots or the entire garden to tend to.
Here is an opportunity to exhibit your culinary expertise you always craved for. Begin with salad dressing and reach to the delightful heights of kebabs and Biryani. You could avail all the assistance from hundreds of websites. And yes, be computer savvy. It would open up a vast infinite world of knowledge and information before you.
I spent six months in Australia with my daughter and son in law. One day, my son in law opened the lunch box in his workplace cabin. The aroma of chicken Biryani sucked in his colleagues in an instant. All had a taste of it. They did not stop at that. They poured down to our home the subsequent weekend to have a stomach full with thorough washings in between. I shall savor that day forever.
You have been always craving for the true love and affection that you perhaps received when you were in the cradle. Those days have come again. I did not comprehend why my grandchildren love me very much until I read somewhere that they are more attached to those who attend to their nappy (distress) call.  
The confluence of three generations that is yesterday, today  and tomorrow is what this life is about. They are made for each other. Remove any one of them and there would be a void,  a big black hole.
Life is beautiful. You are useful until you rest in peace.

Tuesday, December 25, 2012

Man is a Domestic Animal


I was once watching the movement of an ox. He was being virtually driven with force towards the land he would plow. On the other hand, he looked quite happy to return back to the home where it would be strapped to a pole till the next morning. I found that the same was true with other domesticated animals, and strangely those  meant for eventual slaughter. Animals seldom socialize. What about a man, be that a hunter who returns home from the hills or a sailor who returns home from the sea ?
The moment a man leaves his home , he starts looking for comfort as being those available at his home. Watch his Sedan ! It will certainly be equipped with an  air conditioning device, a makeshift bed, a cupboard full of drinks, and boot space filled with whatnots.
The train has also transformed itself into a house or a palace on wheels. Over a period of time, we left far behind the smoke, and coal dust of a steam engine, the vibrations originating from undulated rails, or a stranger sitting by your side. These days , the trains do not have several stoppages, refueling halts, and window purchases. Now you are sealed in with integrated pantries, fixed glass pane windows,TV viewing et.al. You detest having a company of your kind.
When in Rome  we prefer not to do as the Romans do. Even in five star hotels, you shall find persons asking for his native boiled rice or cookies. Certainly , you shall feel at home when you overhear somebody talking in your native tongue. I , myself was enthralled to find a Royal Bengal Tiger, a beggar in the precinct of a  zoo, and a man relieving himself over the bushes behind a car parking area in a rather developed country. The environment had a homely touch.
Whenever, we return back home from a journey, we take less time. People say that it is because you are then familiar with the roads,and their nuances. I feel otherwise.
Deliberate mummification,and keeping household items,and jewelry by the side of such mummies were a common feature of several South American, and Asian culture since 6000 years. It is still in vogue. Now we immerse the body in liquid Nitrogen or use the technique of plastination. In India, only a century back, kings,and nobles were transmitted soul,and body together with billions of worth of jewelry straight to the homely comfort of the heaven. These gentlemen were blind folded. They were pushed into a deep well floored with upright spears. Their bits,and pieces of mortal remain washed down to the holy Ganges.
At the present time, we try to provide state of the art homely comfort in the graves to the departing bodies of flesh,and bones complete with a copy of the Holy Bible.
All mammals are social in as much as the mother,and its offspring bond to a certain degree. Man could be called a  social animal if he has a highly interactive organism with different members of its kind; if there is a permanence in relationships,and togetherness.
Permanence,and togetherness have faded into the past. In its place , we are more inclined towards me, my,and myself. We are fond of ourselves. We love ourselves. However, We feel proud in carrying our cross in public. Now social networking in the homely comfort is enough with putting a mere ‘like’ on other’s posts to get reciprocated suitably.
We are more a domestic robots than socially organic. 

Friday, November 2, 2012

The Mango Man of India !


Lately, the word mango has become the most used reference for a common man in India. The Government of India brands a common man as a “Aam Admi” in official national popular Hindi language. The media has translated “Aam Admi” as a mango man. Mango is called “Aam” in Hindi. I am still not sure whether the media has tried to upgrade the status of a common man or it is just a satirical synonym. However, the surface area of the  graph of this 21st century mango man optimizes for the middle-middle class Indians as this category is the primary reason for the prosperity of media by raising its target rating points (TRP). The graph tapers down on the negative side where the poorest of the poor lurk like jungle grass and radiates at the grass root on the other side captured by  the upper middle class category who are going berserk to get themselves identified among the rich and the affluent.
Now-a-days, If one compares the Indian politicians with a street dogs , many people put strong objections to it . They rightly feel that this is an insult to street dogs.
I have also strong objections for calling a common man to be a mango man. I treat this to be a great insult ; not to a common man but to a mango tree. Only Indian “Mahatma” or the world class saints could reach to some of the qualities, virtues and wisdom of a mango tree.
A mango tree ( Mangifera indica) has a life up to 300 years. Though some dwarf varieties are also being grown, a fully grown mango tree could be 100+ feet tall with a crown radius of 30+ feet. Its leaves are evergreen. The Indians use its leaves and wooden branches for religious rituals. Its fruit called mango is a stony flesh. It is eaten while unripe and are pickled to various tastes. Its ripe fruit has a wide range of sweetness from slightly sour to deeply sweet and come in multitude of flavours, sizes and shapes . On an average, a mango tree gives around 200-1000 fruits during onset of the rainy season weighing 1-10 quintals.
The Hindu dominated India shows a ripe mango held by Lord Ganesh, the symbol of attainment. Mango blossoms are used for worshipping the goddess Sarasvati, the symbol of knowledge. The goddess Ambika of the Jain is traditionally represented as sitting under a mango tree. In several places in the world its fruit and leaves are used as floral decorations at auspicious ceremonies.
Having written all this, try to visualize such a tree standing majestically for centuries, giving shelters to birds, shades to  tired, fragrance to passers by, delivering delicious fruits in quintals without making any distinction among poor of the poorest and rich of the richest. If you happen to look through a speeding train window, these mango trees look like in meditation but with a difference. The Saints and the yogis do also sit on meditation but for a while. The mango tree stands rooted for centuries never going a-begging from one door to the another with a bowl but is fully satisfied with what its root , leaves and barks can adsorb and absorb. It never preaches but fans out fragrant breeze to freshen the air and the environment. 
A common man anywhere around the world has the same credentials. It has as many vices but a few virtues. Right from when he takes birth, he takes more than what he gives. He consumes more than what he could easily give. He never loves to stand as one family bound to each other with love and respect. He does not understand the power of honesty, sacrifice and service. He fights among each other rather than becoming a courageous and disciplined army. He never believes that the service to the nation is the service of the Lord of the Lords nor that the devotion to the people is the devotion to the supreme self. He loves only himself.
This universe and the Earth has born from imperfection. The dirt and debris collected by a black hole get unified and goes on to become a red star, a dwarf star and to further annihilation. On Earth, the nature has over a long period of time, slowly and steadily made flora and fauna to come closer to perfection. Only this common man is promoting those forces and people who are polluting the environment and trying to undo what the nature is ever trying to attain.
This common man has to choose whether he shall side with the perfecting forces or the annihilating forces. Both the measures have the same Greek tragedy. A perfect state ceases to react and becomes passive. The synonym of passiveness is death. A state full of anarchy also culminates to chain reaction leading finally to dirt and debris. But “Nirvana” or “Moksha” is certainly more beautiful than an explosion with implosion integrated.
While “Nirvana” is what a mango tree attains, the opposite is true for a common man.
However, the nature creates anything with a perfect objective in its mind. A measured amount of dirt is necessary to sustain a friendly atmosphere so is the grass which is not created for trampling but to make thge walk pleasurable and healthy; but to make the Earth green and devoid of desert. These dirt particles and sand goes on to make concrete and bricks that has created the modern world. Where there is grass, there is no desert.
A common man alone is like a dirt particle in a glass of drinking water. But when he conglomerate and corporates it becomes a brick and then a wall and then a building and then a city and then a metro. When the common man unites he makes a square either Red or Tehrir.
This common man is the reason behind a nation going democratic or autocratic, socialist or capitalist. He selects Lincoln and Nehru, he develops Napoleon or Hitler. He catalyzes a single party rule. He builds capitalist countries like America. He is the reason for a country favoring terrorists. He makes a nation a failed state. He catapults Gandhi to the peaks of a "Mahatma" and he pushes Gaddafi to the gutter.
Rise and awake – you mango man. Become aware of your latent power and become a “Hanuman” . Every common man alias mango man has an important role to play in building a paradise on the Earth.