Monday, February 27, 2017

ये दोस्ती !!!

बहुत दिनों से फेसबुक में फ्रेंड्स की चरित्र पर मन में मंथन हो रहा था । आश्चर्य होता है मार्क महाशय पर जिन्होंने फ्रेंड्स की फेसबुक में भूमिका समझी और उसमें सभी को समेट लिया- छोटे-बड़े नाते-रिश्तेदार, अच्छे-बुरे और दुष्ट मित्र, मित्रों के मित्र और कुछ अनजान एक क्षण में मालूम पड़ जाता है आपकी हैसियत क्या है और आपके फ्रेंड्स की गहराई कितनी है । मैं पिछले कुछ महीनों से फेसबुक से उदासीन सा हो गया था । धीरे-धीरे ज्ञानोदय हुआ और अब मैं पुनः पुरजोर सक्रीय हो गया हूँ । कहना न होगा जैसा मैं अपने साथ व्यवहार चाहूंगा वैसा ही दूसरों के साथ करूंगा । यही सत्याग्रह है ।

अगर मैने 100 के लगभग दोस्त बनाये हें हैं फेसबुक पर तो जाहिर है कोई भी दो एक जैसे नहीं होंगे । विद्वता, समझदारी, पूर्वाग्रह और सबसे अहम् मनोभाव (attitude) और उससे ज्यादा निजी संबंधों पर उनकी प्रतिक्रया अलग-अलग होगी ।

फेसबुक कविता, कहानी, ब्लॉग और लेख पोस्ट करने का एक अच्छा माध्यम हो गया है । प्रबुद्ध जनों का पोस्ट किया फोटो, विडियो और समाचार उत्कृष्ट होता है। इनका राजनैतिक मंथन विचार करने लायक  होता है । ये  फेसबुक पर सात्विकता बिखेरते रहते हैं।

इसके विपरीत सबसे ज्यादा उन की भरमार है जिनकी मांग बहुत थोड़ी है । वे दूसरो का पोस्ट मात्र इसलिए लाइक करते हैं कि बदले मैं उन्हें भी उनके पोस्ट पर लाइक मिले । ऐसे लोगों को खुश रखना बहुत आसान है ।

एक बड़ी श्रेणी उन भक्तों की है जो धार्मिक पोस्टर्स निकालते हैं अथवा राजनितिक अंधभक्ति करते हैं । उनका मकसद होता है ज्यादा से ज्यादा शेयरिंग । इन क्रियाओं को बढ़ावा देना है तो बेशक शेयर कीजिये । इससे इन महाशयों का दिन बेहतर गुजरेगा ।

कुछ लोग फेक न्यूज़ (जाली खबर) को सत्य मानकर शेयर करते चले जाते हैं ।  इन्हें पता होना चाइये कि इस श्रेणी में हैकर की बहुतायत है जिन्हें आपका प्राइवेट प्रोफाइल चाहिए । आपकी शेयरिंग से दूसरों का प्रोफाइल भी उजागर हो जाता है । जाली खबर की जांच बहुत आसन है । उस खबर कुछ शब्दों को ब्राउज़र पर पोस्ट करके देखिये कि कोई प्रतिष्ठित समाचार पत्र अथवा न्यूज़ मीडिया उसे संपोषित करता है या नहीं । जैसे एक फेक न्यूज़ लें “ मोदी अस्वस्थ हैं इसलिए आज किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे “ अब “ मोदी अस्वस्थ” को ब्राउज़र में कॉपी/पेस्ट करके देखिये । जो प्रमाणिक समाचार मिलेगा वह है “पीएम मोदी ने तेज प्रताप को कन्हैया कहकर बताया अस्वस्थ”


रियल टाइम फ्रेंड्स अपनी दोस्ती की पुष्टि प्रत्येक पोस्ट पर बिना झिझक लाइक का ठप्पा लगते दिखेंगे । पर इनकी भी श्रेणी होती है । इनकी विशेष श्रेणी कुछ कमेंट्स भी डाल देती है- कभी अच्छा, कभी बहुत अच्छा और कभी बहुत ही अच्छा । इनकी एक विशिष्ट विशेष श्रेणी भी होती है । कभी आप इनकी उम्मीद से आगे जाने की नहीं सोचिएगा नहीं तो वही हाल होगा जो “3 इडियट्स” में रेंचो का हुआ था । कभी एक लेख, ब्लॉग या कविता डाल कर देखिये । आपको एक लाइक तक नहीं नजर आएगी ।

हो सकता है ब्लॉग बहुत ही खराब लिखा गया हो । एक तो घर की मुर्गी वह भी दाल के एक दाने के बराबर। पर फेसबुक में डालने का अर्थ ही है कि लेखक उसपर प्रतिक्रया चाहता है । एक सही दोस्त मन मार कर ही सही उस ब्लॉग को भली-भांति पढता है  और अपना मंतव्य दे इतनी ईमानदारी और नजाकत से देता है कि तकलीफ भी न हो और लेखक अपने प्रयत्न में निखार लाने की हिम्मत जुटा पाए ।  जब फरहान और राजू जैसे रेंचो के स्टोरीलाइन दोस्त वैसी नैतिकता नहीं जुटा पाए तो सचमुच के मुरारीलाल से आशा करना तो व्यर्थ ही है ।






Sunday, February 26, 2017

Those Greedy Indians: Godfather of e-waste

Few years back, I was pleasantly surprised to read a caption of an article saying that Indian and Jews have a stark similarity. The article turned me topsy-turvy when I went through it. It said that both Indians and Jews have identical genes when it comes to hoarding waste and garbage in anticipation of some future use or better resale value. It further said that one-third space of almost all households of Jews and Indians are occupied with hard garbage. One would find such waste stock spilling beyond basements, lofts and sometimes garages. The relay band just passes over from generation to generation. In around 100 years, some hardware turns into antiques and fetch some good money. This justifies the end for future generation to carry on further till the dooms day.
Historically, people have a penchant for preserving heirlooms and antiques. This could be termed as a sound practice. However, hoarding broken utensils, furniture and equipment could be termed as foolish. While the former appreciates with time, the later becomes a huge burden to carry forward with ever constricting space.
The advent of electrical and electronic household products generally come costly particularly those connected with information technology. Computer and mobile phone have flooded the market as well as an educated household. The tragedy with these products is that they are very costly and are eased out by new generation products with state of the art technology. Their resale value drops logarithmically.  These e-wastes depreciate geometrically vulnerable to fetching dirt price as scrap disposal. However, the greed does not allow a person to throw them into the garbage bin.
A common educated household might be containing around 300-500 Kg of e-Waste in expectation. But, there is a big difference now. These wastes contain hazardous materials including radioactive nuclides such as Cobalt-60. Though, there are considerable precious trace materials such as Gold, Silver, Copper, Platinum etc., they need enough scraps and good technology to strain out profitably.
Central Pollution Control Board of India estimates that the quantum of e-waste generation would exceed 0.8 million TPD and individual household contribution would be 15%. A simple projection of the popularity that electrical and electronic good are getting particularly in Indian economics scenario, it would well jump 2 million TPD by 2017. And apart from contributing to the e-waste to be around 20% by then, no agency has ever come up with the amount that remains hidden in the precincts of individual household. That could be a mammoth another 30% making the total e-waste generation by 2020 to be more than 3 MTPD by 2020. I doubt if e-waste rotting in millions of repair shops nationwide has been reckoned with in such census.
We, greedy Indians are in a mess. This is a catch-22, a paradoxical situation from which an individual cannot escape because of contradictory rules. The way thing is this household waste which remains unaccounted by public census, in a very short time, may become a huge bulging belly of residential houses.
I had around 500 KG of such e-waste in my house namely desk top computer, laptops, dot matrix printer, ink jet printer, UPS, stabilizers, radio, inverter, ceiling fans, food processer, washing machine, end-of-life scooter etc. waiting anxiously for fetching reasonably good resale price. After years of waiting, recently, a major bulk went to neighborhood scrap merchant
Finally, some good sense crept into my mindset. I donated most of workable or needing some reconditioning e-products to a nearby village school. In return, I am invited to their routine functions. The teachers also bid me regards when I come across.

My house now has the much needed breathing space. I am happy. 

Wednesday, April 27, 2016

Satyakam of 9 Magnificents!!

Satyakam is a 1969 Indian Hindi film directed by Hrishikesh Mukherjee(1), based on a Bengali novel of the same name by Narayan Sanyal(2).The film stars Dharmendra(3), Sharmila Tagore(4), Sanjeev Kumar(5), and Ashok Kumar(6). The music for this film is given by Laxmikant Pyarelal.
After the success of Anupama (1966), Hrishikesh Mukherjee got together the same team of actors: Dharmendra, Sharmila Tagore, David (actor)(7); dialogue writer: Rajinder Singh Bedi(8); lyricist: Kaifi Azmi(9) .
This is considered to be Dharmendra's finest acting performance of his career. In addition its director Hrishikesh Mukherjee names this film as his favourite film. This speaks volumes of the film considering that the renowned director has made several memorable movies like Anari, Anand, Namak Haram, Bawarchi, Abhimaan, Chupke Chupke and Khoobsurat.
It won 1971 Filmfare Best Dialogue Award for Rajinder Singh Bedi. The movie also won National Film Award For Best Feature Film in Hindi.
The tale begins in the final days of the British Raj in India. A students graduate Satyapriya Acharya finds employment in Bhawanigarh, meets and marries Ranjana under peculiar circumstances. Orthodoxy of the teacher clan of the Acharyas, his grand father, precludes admission of Ranjana into the household. Satyapriya is the epitome of integrity, refuses to utter any untruth as a consequence of which he and his family face difficulties. It takes a death in the family to bring a reinterpretation of tradition and relationships.

Friday, April 22, 2016

श्रद्धा और सबुरी

मैं पिछले 15 वर्षों से साई बाबा के दर्शन करने शिरडी आ रहा हूँ । इस बार रामनवमी नवरात्र को जुगाड़ बना । सभी मना कर रहे थे, मेरी तबीयत, गर्मी और रामनवमी के अवसर पर भीड़ की वजह से  । सप्तमी को दोपहर के समय पहुंचा । सूरज ढलते हमलोग लाइन में लग गए । इतनी भीड़ मुझे पहली बार देखने को मिली थी । अढ़ाई घंटे बाद मात्र एक झलक देखने को मिली । दर्शनार्थियों की श्रद्धा और सबुरी देखिये, उतनी गठीली भीड़ में भी मुझे साष्टांग प्रणाम करने का अवसर दे दिया ।
शिरडी साई बाबा सबके लिए मात्र श्रद्धा और सबुरी की चाह रखते हैं और जो बात बड़े बड़े पंडित और मुल्ला नहीं समझ पाये उन्हें ये तीन शब्दों में समेट देते हैं “ सबका मालिक एक “ । सबका मालिक एक तो मेरी पैदाइशी समझ थी पर श्रद्धा और सबुरी (धैर्य) उम्र के साथ पैठने लगी थी । सड़क तक पहुंची कतार में हमलोग भी शामिल हो गए । तीन लेयर वाली दो किलोमीटर लंबी लाइन स्वयं श्रद्धा और सबुरी की जीती- जागती मिसाल थी । 50 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालु धीमी गति से आगे बढ़ती लाइन में मुस्कुराते, भजन गुनगुनाते, साई बाबा का नाम जपते धैर्य का अच्छा उदाहरण दे रहे थे । एक बार स्टैंपीड की नौबत भी दिखी पर उसका कारण गेट गॉर्ड की नासमझी थी। श्रद्धालु एक दूसरे की हौसला अफजाई करते, रंगरूटों के झुण्ड को रास्ता देते अपने गंतव्य तक पहुँच रहे थे। दर्शन के बाद हमलोगों ने निर्णय लिया कि गुरूवार अष्टमी को और राम नवमी को भीड़ दूगनी तिगुनी होने वाली है तब हमलोग किसी सुगम स्थान से दर्शन पूजा कर लेंगे।
अष्टमी की सुबह मंदिर की परिक्रमा करते मुख दर्शन का गेट दिख गया। मैं श्रीमती का बैग, जूते व् सेल लेकर दक्षिणमुखी हनुमान जी के चौखट से सटे बाहर चबूतरे पर बैठ गया। श्रीमती मुख दर्शन और द्वारका माई के दर्शन कर प्रसन्न मुद्रा में लौट आयी। उसके बाद शाम को हमलोगों ने साई खिड़की की तरफ हो रहे प्रवचन और उसके बाद टीवी स्क्रीन पर दिख रहे सायंकालीन धुपआरती का दर्शन किया।
रामनवमी की सुबह दर्शनार्थियों की भीड़ एक लाख से ऊपर रही होगी। मैंने दो घंटे चबूतरे पर बिताये। इसी दरम्यान मैंने मुख दर्शन किया और हनुमान जी की पूजा- आरती में भाग लिया। दो महाशयों को जानने का भी अवसर मिला।
ठीक सामने एक पढ़ा-लिखा 50-55 वर्षीय बुजुर्ग पेड़ा बेच रहे थे। बेच कम लोगों में सैंपल ज्यादा बाँट रहे थे। एक कुत्ता भी आकर अपना हिस्सा ले गया। सबसे बड़ी विनम्रता से पेश आ रहे थे । वहीँ खड़े रहकर वह साई और हनुमान जी की आरती व् पूजा को प्रणाम भी करते रहते थे। बाद में उन्होंने भी पेड़े का एक टुकड़ा लेकर पानी पिया। मुझे पेड़े की गुणवत्ता पर अब कोई संदेह नहीं रहा। मैंने उससे आधा किलो पेड़ा 100 रुपये में खरीदा। मैंने उनसे पूछा की वेश-भूषा से तो वह काफी पढ़े- लिखे लगते हैं। उन्होंने बताया की उन्होंने अपना कारोबार बच्चों के जिम्मे दे दिया है और अब बाकी समय साई की छाया में बिताना है। तभी एक श्रद्धालु हनुमान मंदिर से बाहर आ हलुआ प्रसाद बाटने लगा। पेड़े वाले ने मुझे प्रसाद लेने को कहा और बताया कि वही पीछे के होटल के मालिक हैं। हर सुबह प्रसाद चढ़ाकर बांटते हैं। साढ़े आठ बजे से वे पेड़े का खोमचा सम्हालेंगे और वह खुद होटल की मैनेजरी।
मैं चबूतरे पर बैठकर प्रसाद खाने लगा। तभी देखा कि होटल मालिक बगल में बैठे वृद्ध सज्जन के पास आकर, प्रणाम कर, प्रसाद हाथ में रख गए। एक- दो लोग उनका चरण प्रणाम करके भी गए। वृद्ध महाशय मेरी और देखकर बोले की आज 12 दोपहर को पूजा होने के बाद ही वे कुछ खाएंगे इसलिए वह इस प्रसाद का क्या करें। जाहिर था वह हलुआ प्रसाद मुझे देना चाह रहे थे।  मैंने उनकी परेशानी दूर कर दी। वह 75 वर्ष के थे और 15 वर्ष की उम्र से शिरडी आ रहे थे।उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछा। यह जानने पर की मैं कुछ वर्षो से लेख(ब्लॉग) इत्यादि लिखकर अपना समय गुजारता हूँ उन्होंने आश्चर्य दिखाया कि मैं पैसा कमाने के लिए कुछ नहीं करता हूँ। मेरे मुंह से बेसाख्ता निकल गया कि सबकुछ करने के बाद अंत में तो यही आना है उन्होंने तकरीबन मुझे अपने सीने से लगा लिया। उनकी बहुत संपन्न खेती है नाशिक में । उन्होंने मुझे नाशिक आकर तीर्थ स्थलों के दर्शन और कुछ समय साथ बिताने का न्योता दिया।
मजेदार बात तो ये लगी कि अगर मैं भी नाशिक का उनकी वेशभूषा वाला खेतिहर होता तो शक्ल और वेश-भूषा में बिलकुल उनका छोटा भाई लगता।



Monday, December 21, 2015

मंजिल एक - मकसद एक !

कॉलेज जाते वक्त शहर के मशहूर काली मंदिर के मोड पर दोनों पैर से अपंग एक भिखारी को मैं कुछ भी पैसे जरूर देता था । इधर-उधर सरकने के लिए उसके हाथ में पहनने वाली चप्पल दिखती थी । बहुत संतोषी था । कभी पैसे नहीं रहने पर वह मुस्कुरा कर "कोई बात नहीं" कहता था । और तो और ,मेरे जानकार कहते हैं कि वे लोग जरूरत पड़ने पर उससे पैसे भी उधार लेते थे। एक दिन सुबह-सुबह, कॉलेज जाने के दरम्यान देखा कि वह रिक्शे से अपनी भीख मांगने वाली जगह पर उतर रहा था । कोई बात नहीं । भिखारी भी तो हम जैसे आदमी होते हैं । शौक हुआ होगा । बरसो बाद पता चला कि शहर में उसके 25 से ज्यादा रिक्शे चलते थे । यह भी कि वह सूद पर पैसे देता था । बाल-बच्चों वाला शादी-शुदा उसके तीन मकान थे । सबसे छोटे वाले में वह अपने परिवार की साथ रहता था । मौत के समय उसकी हैसियत करोड़ों की जरूर रही होगी । उसके बच्चे तो अब पढ़-लिख कर अच्छे ठिकानों पर होंगे पर हाय कोई उसे अपना बाप मानने को तैयार नहीं होता होगा । 

घर के गेट पर एक भिखमंगा आया करता था । लम्बा-चौड़ा, काला भुजंग, शरीर पर नाममात्र को कपडे और कंधे से लटकती झोली । आते ही गला फाड़कर आदिवासी भाषा में चिल्लाता था – हे मालिक-माई, भिक्का मिलोक नी ! 2-3 मिनटों बाद दुबारे चिल्लाता जोर से इतना कि घर के पिछवाड़े, जो कि काफी दूर था, आवाज़ चली जाये । उसके कुछ देर बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो अपनी भाषा में बुदबुदाने लगता था ।इसकी नौबत आये उसके पहले ही हममे से कोई दौड़कर उसे दान दे देते थे । आते-जाते, देखते सुनते , मैंने पाया कि वह कुछ ही घरों में जाया करता था भीख मांगने और वह भी तब जब उसके पास खाने को कुछ नहीं बचता था । कभी हफ्ते में दो बार कभी पखवारे में एक बार,उसकी भीख-यात्रा बहुत सीमित और कभी-कभी होती थी। पर मुझे ऐसे स्वस्थ का भीख मांगना नहीं भाता था । शायद दिमाग से हल्का या फिर कोई फ़क़ीर था या दोनों ही ।

1998 के बाद, कई वर्षों तक, मुझे रांची से मुंबई-पूना जाना पड़ता था वह भी वर्ष में दो-तीन बार । बच्चो की पढ़ाई और बाद में  उनकी नौकरी  कारण थी । तब राउरकेला स्टेशन पर ट्रेन की दो बोगी कटकर मुबई-हावड़ा मेल से जुडती थी । अब तो रांची से मुंबई और पुणे की डायरेक्ट ट्रेन हैं ।

उन दिनों के सफर की दो बातें कभी नहीं भूलेंगी । एक तो वह नवजवान जो चाय बेचता था । सलीके के कपड़ों में, अच्छी हिंदी बोलता हुआ, चाय बेचते समय वह हांक लगाता था – खराब चाय, ख़राब चाय !” उसकी चाय देखते-देखते बिक जाती थी । इलायचीदार चाय बेशक पीने लायक होती थी । दूसरा वह भीख मांगने वाला । एक पैर से लूला, आँखों पर काला चश्मा भी, शायद अंधापन छिपाने के लिए, देह पर मात्र बदबूदार काबुलीवाला लम्बा कुरता जो पूरे देह को ढंकने के लिए पर्याप्त । शरीर से एक् काठी का स्वस्थ और तीखे नाक-नक्शों वाला । आज के एक्टरों से तुलना करें तो करीबन नवाजुद्दीन सिद्दकी सा । बोगी में घुसते ही गधे से भी बेसुरे अंदाज में कोई फ़िल्मी भजन पूरे दम-खम के साथ रेंकता हुआ । उसके घुसते ही हमलोग सभी का हाथ पैन्ट की जेब में चला जाता था । किसी में उसे बर्दाश्त करने की हिम्मत नहीं होती थी । सोये हुए नींद से जागते ही नहीं थे कुछ न कुछ उसके हाथ पर दे देते थे । चायवाला उसके बाद आता था । ज्यादा बिक्री होती थी इसलिए ।

एक बार 2003 दिसम्बर में, मैं गीतांजलि से रांची लौट रहा था । सुबह 5 बजे राउरकेला स्टेशन उतरा । रांची जाने वाली ट्रेन आठ बजे आने वाली थी । वेटिंग हॉल में बेंच की पैर से लगेज को चेन व् ताले से सुरक्षित कर और अटेंडेंट को ताकीद कर मैं दाहिने तरफ प्लेटफार्म का अंत खोजने निकल पड़ा । उसके पहले ही एक छोटा अंडाकार पार्क दिख गया । छोटे-छोटे पेड़ और फूल के पौधों से भरा हुआ और अन्दर बेंच भी ।  सिगरेट पीने की बहुत ललक हो रही थी । प्लेटफार्म या स्टेशन परिसर में इसकी कानूनन मनाही हो चुकी थी । मैंने दो आदमकद पेड़ के बीच में छिपने की जगह ढूंढकर सिगरेट जला ली । अभी पौ फटने में देर थी । तभी बेंच के पास कुछ हलचल दिखी । एक मेरी उम्र का आदमी अपने अच्छे साफ़-सुथरे शर्ट पैंट उतारकर न जाने क्या कर रहा था । अभी भी अँधेरा था ही । मैं गौर से देखने लगा । चड्ढी पहने हुए वह बेंच पर किनारे बैठ गया । अपने एक पैर को घुटने से मोड़कर एक कपडे के पट्टे से उसने एकदम बाँध दिया । उसके बाद उसने एक लम्बा कुरता पहन लिया । अरे ! यह तो वही काबुलीवाला कुर्ता था । ये तो वही लंगड़ा-अँधा  भिखारी था ट्रेन वाला ।अपने उतारे हुए कपडे लपेट उसने कंधे से लटकते झोले में डाल लिया । उसने एक सिगरेट निकली, जलाई और बेंच में बैठ कर कश लेने लगा । मुझमे भी हिम्मत आ गयी । मैं उसके बगल में जाकर बैठ गया । उसने मुझे ऊपर से नीचे देखा । मेरी आधी से ज्यादा ख़त्म होती सिगरेट को देखा । हमदोनो ने एक दूसरे को समझ लिया था । मैंने एक दूसरी सिगरेट जला ली । मुझे ज्यादा मान-मुनव्वत करने की जरूरत नहीं पड़ी । ऐसे भी उसने बताया कि वह अब यह पेशा सदा के लिए छोड़कर रिटायरमेंट की जिंदगी बसर करने वाला था ।

वह बीए पास था । शादी-शुदा और दो लडकियां । किसी भी दिहाड़ी काम से घर का गुजारा नहीं हो रहा था । ट्रेन पर उसने अखबार,किताबें, और न जाने क्या-क्या बेचने का काम किया । वह अपनी लड़कियों को बेहतर शिक्षा और स्वावलंबी बनाने का ख्वाब संजोये हुए था। इस दरम्यान उसने देखा बिना किसी लागत के पैसा कमाने का तरीका । वह भी जितना चाहो उतना ।  हारकर नहीं बहुत समझ-बूझकर उसने ये पेशा अपनाया । उसके घर में सभी को ये मालूम था कि वह बंधी-बंधाई नौकरी पर है । राउरकेला-नागपुर लाइन पर उसके जानने वाले के मिलने की सबसे कम गुंजाईश थी । साथ ही, इस रूट पर रंगदारी भी कम थी । हाँ, कभी-कभी कंडक्टर, स्टेशन मास्टर को कुछ लेना-देना पड़ता था । रिटायरमेंट इसलिए कि बच्चे अब पूरी तरह सेटल कर गए थे पढ़-लिख कर । 

लौटते समय मैंने उससे हाथ मिलाया उसे यह जताने के लिए कि मुझे वह उन लोगो से अच्छा लग रहा था जो हारकर नाली के गंदे कीड़े- गुंडे/मवाली बन चुके थे या जीतकर पाप की दुनिया के कीड़े बनकर पूरे समाज और देश को बर्बाद कर रहे थे । मैंने मुस्कुराते हुए एक अंतिम प्रश्न पूछ ही लिया । वह इतना बेसुरा, भद्दा क्यों गाता था जबकि उसकी जुबान और रुझान दोनों में महीनीयत थी । वह हंसने लगा, पूछा क्या दिलीप कुमार की “राम और श्याम” फिल्म का वह सीन याद है जब राम या श्याम तुलसी रामायण बाख रहा था । कुछ देर तो हुई पर जब हँसे तो मिलकर हँसे और ठहाका लगाकर । 

हमलोग जीवन भर यही समझने में लगा देते हैं कि दुनिया ने हमें क्या दिया । अगर नवों दिशाओं आने वाली हवा अपना सम खो दे तो मनुष्य खड़ा भी न रह पायेगा। अगर सामने की  हवा गायब हुई तो वह औंधे मुंह गिरेगा.अगर पीछे से तूफानी हवा आयी तब भी। इसी तरह जीवन को भी अपने आस-पास के अपने जैसे लोग लोग सम्हालते हैं। इन्ही अपनों के चलते जीवन का सफ़र देखते-देखते कट जाता है।
आज सुबह आकाश में प्रवासी बत्तकों ( गीज़) की पंक्तिबद्ध कतारें देखते हुए मंजिल और मकसद की रवानगी पर विस्मय हो रहा है । कैसे उनकी तीर के नोक जैसी पंक्ति एक-दूसरे कि मदद करते इतनी दूर की यात्रा कर रही थी । अपने बच्चों को बेह्तर सुख-सुविधा देने की खातिर कितना कुछ दांव पर लगा रहे थे । चाहे पशु हों,पक्षी हो या आदमी हो ,कितनी समानता है !  हम मनुष्यों में भी । चाहे वह राजा हो,आम आदमी हो या फिर कोई और । उसकी  भी बरबस याद आ रही है । मुझे वह कभी रांची की सड़कों पर दिख जाता है, कभी मुंबई की लोकल में या फिर न्यूयॉर्क के सबवे में पर हमेशा पहुँच से दूर,बहुत दूर !.


Tuesday, August 18, 2015

Old is Gold : Make Yourself Useful Part 2 !

Since childhood, I have heard and watched apathy towards senior citizens. Sitting in forlorn benches in empty parks, culverts or stopover bus stands, either alone or in pairs, watching activities around with almost blank eyes, they present a pitiable vision. Since childhood, I used to imagine my old age in a similar scenario. It used to give me shudders. Perhaps, from then on, I was harnessing myself with odds and means that would keep me useful at the other side of the age. Did I succeed? Let us share and exchange notes.

My separation from the employer of 33 year standing was nearing to an end. It had been customary to start packing up when there were only six months left. That included getting no further fresh assignments, handing over of files and inventory, readying papers for separation benefits and insurance etc., and enjoying the last days by adhering to official work schedule of 8 hours without overstaying or over-stressing. This included no promotion even if a promotion was due. But then, we had to manage a parliamentary affairs committees’ visit due within 30 days to appraise the safety, fire fighting and environment management status of the PSU that was the Heavy Engineering Corporation. I was the Corporate Chief.

Everybody was nervous since such committees were a nasty nuisance. The visit came off to our satisfaction. The Chairman commented in my annual appraisal-“He is a useful person.” This was a new and strange quip for me as well as my other colleague technocrats. My colleagues made fun of it. Appraisal of others contained far more words and sentences. I got only this much to ponder about.

The bombshell fell when I was found promoted in a list of only 14% promotees. This has never happened that too involving a non-productive discipline. Everybody started consulting dictionaries including me. At that time in 2003, we could get the Oxford dictionary which wrote the meaning of USEFUL -“Able to be used for a practical purpose or in several ways: such as aspirin is useful for headaches “. This did not help.

Soon after I retired. I was searching for ways and means to fill the gaping void. I began with researching upon that important word. I saw the best and most superlative meanings in the Collins. It was-“advantageous, all-purpose, beneficial, effective, fruitful, general-purpose, helpful, practical, profitable, salutary, serviceable, valuable and worthwhile.” I was dazed. The Chairman was a man of few words. But nobody ever thought of him to be so precise.

This impetus was going to change the way I was looking towards my other side of the age. I was to keep myself busy.

In my childhood, my father branded me as uncle Podger. I indulged in everything that came in my sight, right from hanging a picture to repairing a radio, most of the time getting bad results. But I never felt defeated. When I was of my own, this habit of “jack of all arts” accentuated. Like a spider, I tried my finesse at everything before assigning the spoil to the right technician. With time, I became somewhat of an expert in most of the affairs of life. Perhaps, this trait brought the above judgment. Perhaps this property kept me optimistic. Surely, I began to love my old age.

The biggest advantage that I have is that I am able to keep myself busy and hence insulated from the devil hacking my brain. I can diversify a lot.

I love keeping myself informed. The media, the books and other textual prints presents a galaxy of choice. I enjoy both fictions and non-fictions but the best sellers lure. I am attracted more towards English, Hindi and Bangla literature in the order written. I do not refrain from prose and numbers in other languages indigenous or foreign provided I get their translation in Hindi or English. These days, I go to the bottom of a story by comparing notes with the internet, film media, textual prints, audio books and vice versa. Recently, I was able to understand the meaning implicit in feature films like “ The Story of Everything”, "The Birdman",“The Snows of Kilimanjaro”, “Ada”, “Roshomon(Japanese)” , of course, the Bangla masterpieces of Satyajit Ray and last but not the least recently released Bangla film “ Jatishwar”. This film introduced me to Ian Stevenson who performed extensive research on reincarnation; that led to reincarnation sample Lugdi Devi/Shanti Devi; that interested Mahatma Gnadhi ; and particularly to the famous Portugese Anthony Firangee ( Hansmann Antony) turning into a Bangali genius. I read “To Kill a Mocking Bird” and “Pather Panchali (Bangla)” and later saw the motion pictures to my utter satisfaction and pleasure. These days, I am immersed in Tagore’s Gitanjali through English translation by the author himself. I have downloaded “The Wings of Fire” by the great Bharat Ratna Mr. APJ Abdul Kalam for future reading in depth along with his “The Ignited Minds”.

I get intoxicated while writing blogs and for electronic magazines such as Ezine, Hub pages and the likes. My blogs again touch a mosaic of disciplines. I dwell in spiritual, political, informative, technical, essays and fictions but what is to my heart are the memoirs that were interesting as well as shocking with flair of adventurism and icing of idealism to convey and conclude.

Cookery is my trump card. This is my stress buster. At the outset, I cook to relieve pressure from routine kitchen workers in my household or anywhere. I cook to get appreciation from people. This past-time includes every aspect related to food such as procurement of raw materials to washing utensils.

Like a child I love to explore in what comes in my way. Therefore, children become my good friends. Friends are the lifeline of a life. We resonate very well to the delight as well as a few annoyances of others.

At the end of a day, most of the times, I find myself short of time. That is because I love the infinite of which I am but a tiny partner.

I love with loyalty and integrity as riders. I always rear to draw distant to near, near to nearer and nearer to the nearest. I trust that without these features love loses its meaning. That is way forward from materialism to spiritualism, from duality to non-duality, to finally become integrated with the mother nature.

Mother nature overwhelmes me. I worship her, besides every known gesture, by publicly sharing what I behold through the eyes of camera. For example, my beholding of the sunsets get inspiration from the famous Tagore quote- "Clouds come floating into my life, no longer to carry rain or usher storm, but to add color to my sunset sky." This indulgence seals tight any leakage in the time baloon.

I am confidently conceited that I am welcome in most of the places I reside, either with my children for a considerable period or with others for the shortest most period. I am anxiously awaited at the park bench where senior citizens get together for a respite after a healthful walk. Only few days back, my gainfully employed daughter insisted me to extend my stay for a few months more.

I wish everybody of you to succeed and enjoy your bonus period to the fullest. There are a few fortunate who see their old age.
Prove that old has always been gold and would remain so for ever.
Now celebrate your stay on this holy earth as a guest of mother nature !









Thursday, August 13, 2015

केश विन्यास !

इस बार मेरी अमेरिका यात्रा में एक आयाम और जुड़ गया. वेस्ट विंडसर में भारत के लगभग सभी प्रदेशों के लोग रहने लगे हैं . रहते तो और जगह भी हैं पर यहाँ लोगबाग बहुर्मुखी, अन्तर्मुखी कम और उभयमुखी ज्यादा हैं. ambivert में एक खासियत ये भी होती है कि ऐसे लोग extrovrt और introvert में भी खुलापन ला देने की क्षमता रखते हैं. सीनियर सिटीजन में यह और भी उभर जाता है. जो अमेरिका में 19वीं शताब्दी में काऊबॉय श्रेणी में दिखता था अब वही बुजुर्ग भारतीय आगुन्तकों में दिख रहा है. मसलन पार्क की बेंच पर बैठे उत्तराखंड के आहूजा दूर गुजरते हैदराबादी गोपाल राव को वही से हांक लगाते हैं- “अरे भाई राव ! एक नजर इधर भी.” IIT, खड्गपुर के मैथमेटिक्स के रिटायर्ड प्रोफेसर डा.रॉय सुबह की सैर में इतनी जोर से अपनी आत्मकहानी सुनाते चलते हैं कि घर के अंदर सोये लोगों की नींद खुल जाए. 50 वर्षों का क्लास रूम लेक्चर आवेग तो जाहिर करेगा ही. 82 वर्षीय मूर्तीगारू जब भी हमेशा की तरह टूटे झूले को ठीक करने की बात करते हैं तो लखनऊ के 81 वर्षीय सतीश बाबू उन्हें मीठी झिडकी लगाने से नहीं चूकते. शाम के समय पार्क में हमलोगों की बैठक काफी भरीपूरी हो गयी है. मेरी उम्र उनमें सबसे कम है इसलिए मैं इनलोगों का मैन फ्राइडे हूँ. बेंच ठीक करवाना मेरे जिम्मे है. सबकी कथाएं सुनना मेरा कर्त्तव्य है. अब मेरी उम्र से होड़ लेने कोलकता से दास मोशाय भी आ गए हैं. चूकीं कोलकाता एक “सिटी ऑफ़ जॉय” है और ज्यादातर लोग इस शहर से वाकिफ हैं इसलिए बातें करने का एक और मसला मिल गया है. आजकल 12 में से 6 जन तो जुट ही जाते हैं. वहां आने, बैठने और गुजरने वाले अमेरिकन, चाईनीस, जेपनीस, कोरियाई, पाकिस्तानी और मेक्सिकन  अचम्भे से कम और स्नेह ज्यादा देखने लगें हैं. ऐसा खुलापन, बैठकर समय गुजारने का समय और मिलनसारिता भला अब कहाँ देखने को मिलती है. हमलोग किसी भी मसले पर बातें कर लेते हैं.

दिखने में सबसे वयोवृद्ध, छड़ी का सहारा लेते हुए भी हवा के तेज झोकों से सिहरते, माननीय मुरली कृष्ण जी तेलगू और इंग्लिश बोलते हैं. दिल और फेफड़े की बिमारी के बावजूद सदैव मुस्कुराते दीखते हैं. हमलोगों सभी को उन्होंने याद रखने के लिए नया नाम दिया है, जैसे मुझ रांची निवासी को उन्होंने स्वर्णरेखा नाम दिया है. कल ही उन्होंने आध्यात्मिकता को खूबसूरत शीर्ष दिया. डा. रॉय के पूछने पर कि क्यों अच्छे लोग ही सताए जातें हैं उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-“We are all guest on this earth.” अभीतक मैंने “ जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये “ ही जाना था.
ऐसा नहीं कि मात्र प्रबुद्ध बातें ही होती हैं. कुछ दिन पहले तक सबके सर के बाल बढे हुए थे. तभी मैं हजामत-याफ्ता वहां पहुँच गया. आहूजा पूछ ही बैठे कि मैंने हजामत कहाँ बनवाई. इधर हजामत बनवाना भी एक जहमत है. एक्सप्लोसन तब हुआ जब उन्हें पता चला कि ये कलाकृति इन-हाउस थी. मुझे हंसी भी आ गयी बताने में. शुरूआती कोशिश मैंने खुद की. बिगड़ गया. पत्नी सवारने आयीं और बिगड़ गया. आखिरकार मेरे दामाद ने मामला सम्हाला. सब मिलजुला कर, किसी को शक नहीं होता था कि मैं सैलून नहीं गया था. अहुजा ने तुरत तुप्पा कसा- “आपको तीन फायदे और एक नुकसान हुआ. पैसा बचा. समय बचा, दूर कार से लिवाजाने के लिए किसी की सिफारिश नहीं करनी पड़ी पर कोमल उँगलियों का सर पर थिरकना गवां बैठे”. एक जोरदार ठहाका तो बनता ही था. कभी-कभी बच्चे शोरगुल भूलकर हमलोगों की तरफ देखने लगते हैं.
पूरे हफ्ते, डा. रॉय अपने बेटे से नाराज रहे. सतीश बाबू के बेटे ने तो यहाँ तक कह दिया कि अब इस उम्र में इतनी जल्दी-जल्दी हजामत बनाने की क्या जरूरत आन पड़ी. 
इस सोमवार सभी की हजामत बनी हुई थी. पर सबसे ज्यादे उखड़े हुए आहूजा जी थे. एक बार भी स्पर्श नहीं हुआ. सबकुछ मशीन से. उसपर तुर्रा यह कि कम्युनिकेशन गैप. इन्हें वैसी इंग्लिश बोलना नहीं आती थी जो वो समझ सके और उसका एक्सेंट इनके पल्ले नहीं पड़ता था. इंटरप्रेटर गैरमौजूद. आस-पड़ोस में फिरंगी और लड़का बाहर किसी दूसरे काम में मशगूल.
अब आहूजा जी इंडिया जाकर ही हजामत बनवायेंगे. उनका बार्बर कम से कम 10 मिनट सर की मालिश करता है. अब तो वह T20 खेलों पर भी बोलने लग गया है. पोलिटिकल इतना कि किसी का भी सर चकरा जाये. इस समय वह लोगों को वह बता रहा होगा जिसपर शायद ही किसी का ध्यान गया हो. वह यह कि सुषमा स्वराज की फजीहत के पीछे नरेन्द्र मोदी का हाथ है. वह भी पूरे सबूतों की साथ. जब राजनीति का वेत्ता कोई भी आम आदमी आज के दिन सैलून के बाहर निकलता होगा तो सबको बड़े कॉन्फिडेंस के साथ यह खुलासा बताता होगा वह भी जरूरत से ज्यादा सबूतों के साथ. गए जमाने में तो रामायण और महाभारत की शुरुआत कुछ ऐसे ही हुई होगी. और कुछ नहीं तो अकबर महान की महानता में उसका भी कुछ तो हाथ रहता होगा जिसके सामने सबका सर झुक जाता है. अब आप ही बताएं सबसे बड़ा उभयमुखी कौन है ? क्या वह जो सर की हजामत के साथ-साथ दिमाग की भी हजामत कर देता है ? क्या कभी हमलोगों ने रंग-बिरंगे आसमान, पेड़-पौधों, जानवरों अथवा संक्षेप में प्रकृति के केश-विन्यास को निरखा है ? क्या कभी हमलोगों ने अपने-अपने भगवानों का हेयर स्टाइल गौर किया है ?